पुलिस ने धरे दिल्ली के चोर पति-पत्नी -होंडा सिटी कार से आकर करते थे हल्द्वानी में चोरी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी क्षेत्र में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चोरी की फिराक में रहते थे। इन्द्रा निवासी चांदनी चौक बल्यूटिया, आनन्दपुर हल्द्वानी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कालूसिद्व मन्दिर के सामने वाली रोड में कपड़े के ठेले के पास अज्ञात चोरों ने उसका पर्स उड़ा लिया। जिसमें एक जोडी सोने के झुमके, चॉदी की पायल व सात हजार रुपए नगद थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूछताछ व सीसीटीवी खंगालकर मंगलवार को चोरी में संलिप्त पति-पत्नी को टांडा जंगल के पास से गिरफ्तार कर लिया। जहां वह पुन: घटना को अंजाम देने वाले थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार

पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किये गये आभूषण एवं नगदी बरामद कर लिए।   चोरी करने का तरीका मां-बेटा एवं पत्नी अपनी होन्डा सिटी कार से आकर वाहन को बरेली रोड पर खड़ी करते और सास-बहू कालू सिद्व मन्दिर के पास बाजार में भीड़भाड़ का फायदा उठाकर चोरी करने के बाद ई-रिक्शा से अपने वाहन में जाकर कपड़े बदलकर फिर चोरी करने की फिराक में रहते थे। आरोपियों के विरुद्ध मुरादाबाद में चोरी के कई मुकदमें दर्ज हंै। आरोपी वसीम (30) पुत्र बजीर अहमद निवासी मुफटीटोला इमली वाली मस्जिद मुरादाबाद हाल काला महल जामा मस्जिद दिल्ली, आसिया (25) पत्नी वसीम, जामा मस्जिद दिल्ली के रहने वाले हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119