पुलिस ने नाबालिग को तलाश कर लौटाई परिजनों की मुस्कान
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। गत 18सितंबर को सल्ट निवासी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के किसी काम से रामनगर जाने और घर वापस न आने के सम्बन्ध में थाना सल्ट में तहरीर दी गयी थी, जिसके आधार पर थाना सल्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा थानाध्यक्ष सल्ट को गुमशुदा बालिका की शीघ्र बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित करने को निर्देशित किया गया।
इस निर्देश पर थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने अथक प्रयास से ठोस सुरागरसी पतारसी कर सर्विलांस टीम की मदद से दिनांक- 21.09.2022 को गोरखपुर उत्तर प्रदेश से गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्दकिया गया है। परिजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा की गयी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद, थाना सल्ट कानि0 संजू कुमार -, थाना सल्ट कानि0 सुरेश चन्द्र थाना सल्ट,
म0कानि0 रेखा-थाना सल्ट शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार