प्राथमिक शिक्षकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा प्राथमिक शिक्षक संगठन
हल्द्वानी। वर्तमान में आए दिन समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हो रहा है कई विभागीय अधिकारी समाचार पत्रों में सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने हेतु शिक्षकों के विरुद्ध एक तरफा उत्पीड़नात्मक कार्यवाई कर रहे हैं जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विगत में चंपावत जनपद में जिस प्रकार एक आकस्मिक घटना के कारण शिक्षक का निलंबन किया गया जबकि उस प्रकरण में शिक्षक कहीं से भी दोषी नहीं था |
इसी प्रकार अब पौड़ी में एक कर्मठ शिक्षिका को विभागीय कार्य में होने के पश्चात भी बिना कारण बताओ नोटिस के साथ ही एक तरफा निलंबित किया जाना न्यायेचित नहीं है।
इस प्रकार के प्रकरणों को लेकर सभी जनपदों के संगठन एकजुट होकर इस प्रकार के कार्यवाही का पुरजोर तरीके से विरोध करेंगे।
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल मॉग करता है कि भविष्य में यदि किसी अधिकारी के द्वारा बिना कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली को ध्यान में रखें किसी भी शिक्षक के खिलाफ कोई भी उत्पीडनात्मक कार्रवाई की जाती है तो संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा।
इस दौरान मनोज तिवारी जिलाध्यक्ष, डिकर सिंह पडियार जिला मंत्री ,मदन मोहन सिंह बिष्ट जिला कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान
मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार