काली फिल्म लगे वाहनों पर पुलिस की सख्ती: देर रात चली सघन चेकिंग, 96 चालान, 12 वाहन सीज़

खबर शेयर करें 👉

ऊधमसिंहनगर। काली फिल्म लगे वाहनों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर सभी थानों और चौकियों में एक साथ कार्रवाई की गई।

पुलिस टीमों ने जिले के प्रमुख चौराहों, बाजारों, हाईवे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग प्वाइंट बनाए और हर गुजरने वाले वाहन की बारीकी से जांच की। इस दौरान काली फिल्म लगे वाहनों पर विशेष ध्यान दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  देहरादून में अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा -इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील

अभियान के दौरान 96 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन मिलने पर 12 वाहनों को सीज़ किया गया। कई वाहन चालकों को मौके पर ही काली फिल्म हटवानी पड़ी। इस दौरान पुलिस ने उन्हें कानूनी नियमों की जानकारी देकर जागरूक भी किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चमोली में अस्पताल से बिना बताए निकली गर्भवती ने पैदल मार्ग पर दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा कारणों से वाहनों में काली फिल्म का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है और भविष्य में भी इस नियम का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित वाहन चेकिंग जारी रखने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया गरबा फेस्ट -डांडिया की धुन पर थिरके छात्र
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119