मोतीनगर में पुलिस का वृहद सत्यापन अभियान -नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों की निगरानी के उद्देश्य से कोतवाली लालकुआं क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान मोतीनगर और आसपास के क्षेत्रों में रह रहे मजदूरों का सत्यापन किया गया।


पुलिस टीम ने करीब तीन दर्जन मजदूरों के दस्तावेजों की जांच की और उनके निवास एवं कार्यस्थल की जानकारी सत्यापित की। इस दौरान कई मजदूरों के पास आवश्यक सत्यापन दस्तावेज अधूरे पाए गए, जिस पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ ₹10,000 का कोर्ट चालान किया गया, जबकि चार अन्य मामलों में मौके पर ही नकद चालान काटे गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना सत्यापन के मजदूरों को काम पर रखना या किराए पर रखना कानूनन अपराध है, और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार


इस अभियान में उप निरीक्षक डी.के. सती, आनंदपुरी और तरुण मेहता सहित पुलिस टीम के अन्य जवान भी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और मकान मालिकों से अपील की कि वे अपने यहां रह रहे किरायेदारों और काम कर रहे मजदूरों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेंगे, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119