पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने की जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व वरिष्ठ भाजपा नेता हेमन्त द्विवेदी ने जागेश्वर धाम पहुंचकर ज्योतिर्लिंग जागेश्वर, महामृत्युंजय, केदारनाथ व पुष्टी माता मंदिर मे दर्शन व पूजन किया, जागेश्वर धाम पहुंचने पर क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह मेहरा, पंडित हेमन्त भट्ट प्रधान पुरोहित जागेश्वर ने पुष्प गुच्छ, रुद्राक्ष माला व शाल भेंट कर उनका स्वागत किया, साथ में पूजा अर्चना करवाई, उन्होने देश के जनमानस की खुशहाली के लिए मंगल कामना की।
इस अवसर पर साथ मे मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, मंदिर समिति प्रबंधक ज्योत्सना पंत, पंडित हेमन्त भट्ट प्रधान पुरोहित, योगेश भट्ट ज्येष्ठ प्रमुख, हरीश भट्ट सामाजिक कार्यकर्ता, आचार्य गिरीश भट्ट, पंडित लक्ष्मी दत्त भट्ट, आचार्य निर्मल भट्ट, आचार्य गोकुल भट्ट, हरीश दरबान ‘गुड्डू , खीमानंद पालीवाल, ललित पांडे, दन्या थाना प्रभारी सुशील कुमार, तहसीलदार भनोली, राजस्व उप निरीक्षक मनोज गरजौला सहित स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार