पूनम हत्याकांड : पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, ननद के घर से रक्तरंजित अवस्था में मिला था शव
किच्छा। पूनम हत्याकांड में पुलिस ने पूनम की मां की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को पूनम का शव उसकी ननद के घर से रक्त रंजित अवस्था में मिला था। मौके से आरोपी पति को हिरासत में लिया गया था, जिसे देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार देर शाम पूनम की मां मुन्नी पत्नी सुखलाल निवासी महतोष मोड़ गदरपुर ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री पूनम उर्फ मीरा की शादी अशोक पुत्र कन्हई निवासी ग्राम लक्ष्मी विहार कॉलोनी आजाद नगर किच्छा के साथ आठ वर्ष पहले हुई थी। पूनम की पुत्री माही छह वर्ष और पुत्र दक्षु ढाई वर्ष का है।
मुन्नी देवी ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री पूनम व अशोक में अक्सर कहासुनी और मारपीट होती रहती थी। अशोक पूनम पर हमेशा शक करता रहता था। उसने एक महीने पहले मारपीट कर पूनम को घर से निकाल दिया था, वह तब से मायके में रह रही थी। 18 जून को अशोक ससुराल आया था, वह ससुराल वालों को ठीक से रहने का भरोसा देकर पूनम को अपने साथ ले गया था। इसके बाद अशोक अपने बहनोई तेजपाल के घर मंड फार्म किच्छा में रह रहा था।
आरोप है कि शनिवार को अशोक ने पूनम को गला रेतकर मार डाला। एसएसआई विनोद जोशी ने बताया कि मृतका पूनम की मां की तहरीर पर शनिवार देर रात आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग