बाइक और नगदी लूटने के आरोप में आठ पर मुकदमा
रुद्रपुर।कुछ युवकों पर बाइक सवार दो युवकों को रास्ते में रोकर चाकू दिखाकर उनकी बाइक और नगदी लूटने का आरोप है। साथ ही मारपीट का भी आरोप है। शनिवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिवनगर वार्ड नंबर आठ निवासी जय मंडल पुत्र खोकन मंडल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात जून की रात 11 बजे वह अपने दोस्त आजाद नगर निवासी वेदप्रकाश पुत्र अरविंद मंडल का बर्थडे मनाकर उसके साथ बाइक से अपने घर आ रहा था। इस दौरान वह श्मशान घाट रोड के पास पहुंचे। आरोप है कि यहां गौरव, शिप्पी, अंकित, देव, अमित, दीपक, सागर और कोहली ने उनकी बाइक को रोककर उन्हें घेर लिया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने चाकू दिखाकर उसकी बाइक और वेदप्रकाश के जेब में रखे 3500 रुपये छीन लिये। उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया और दोनों के साथ मारपीट भी की। किसी तरह मौके से भागकर दोनों ने अपनी जान बचाई। मारपीट की वजह से उसके हाथ-पैर और वेदप्रकाश के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध