भतरौंजखान व्यापार संघ के प्रदीप अध्यक्ष व रघुवीर बने सचिव-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। विकास खंड भिकियासैण के भतरौंजखान में हीरानन्द धर्मशाला में आज पूर्व व्यापार संघ कार्यकारिणी का कार्य काल पूर्ण होने पर व्यापार संघ की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता व्यवसायी पूरन चन्द्र करगेती ने की। बैठक में सर्व सम्मति से व्यापार संघ पदाधिकारीयों का गठन किया गया।
जिसमें संरक्षक सतीष नैनवाल, अध्यक्ष पद हेतु प्रदीप पंत, उपाध्यक्ष पद हेतु हरीश भट्ट व सन्दीप बधानी, कोषाध्यक्ष बिनोद पंत, सचिव रघुवीर पंत को सर्व सम्मति से निर्विरोध चुना गया। समस्त ब्यापारियों ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें ढेर सारी बधाई दी। इस मौके नरेश जोशी,गणेश खुल्वै, वीरेन्द्र अधिकारी, भुवन चन्द्र पंत, नन्दन सिंह नेगी, भगवत वर्मा,जगदीश शर्मा, हरीश नैनवाल, पूरन चन्द्र करगेती, हरीश खुल्वै, दीपक छिमवालआदि ब्यापारी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

कोडिंग का महाकुंभ: 24 घंटे की जंग में ‘सुपरसोनिक’ बनी चैंपियन -₹50 हजार पर जमाया कब्जा
नानकमत्ता में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन -नए ब्लॉक अध्यक्षों का भव्य स्वागत
फर्जी मेजर बनकर घूम रहा था युवक, सेना की वर्दी में पकड़ाया -काठगोदाम पुलिस ने किया गिरफ्तार
पत्नी से विवाद के बाद पति बना हैवान -चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट