आप के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई

खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी। आईटीओ, ईडी कार्यालय और भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाली सडक़ों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात देखे गए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी

आप नेता और कार्यकर्ता सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते सुरक्षा बढ़ा दी गई।
आप नेता सीएम की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर कटाक्ष कर रहे हैं। कुछ आप कार्यकर्ताओं को मैं भी केजरीवाल लिखे पोस्टरों के साथ आईटीओ फुटओवर ब्रिज पर विरोध प्रदर्शन करते देखा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के छह स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश-निकास बंद


अधिकारी ने कहा कि हम दिल्ली पुलिस कर्मियों के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने जिलों में स्थिति पर नजर रखेंगे। एसएचओ को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखें और किसी भी विरोध की सूचना तुरंत अपने सीनियरों को दें।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी
Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119