मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी ने किया विधानसभाओं का दौरा-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर जिला अल्मोड़ा की विधानसभाओं के भ्रमण पर निकले उनके मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पीसी नैलवाल का विधानसभा सल्ट के मानिला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया,और उनके नाम के जिन्दाबाद के नारे लगाये। इस दौरान मानिला में आयोजित एक बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का धरातल पर अन्तिम छोर तक क्रियान्वयन हो सके,व योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले, ताकि प्रदेश और केंद्र सरकार की विकास की मंशा पूरी हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। जिसके लिए अधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं को भी गंभीरता से प्रयास करने के निर्देश दिए। नैलवाल ने ग्रामीणों से विकास योजनाओं बारे में जानकारी प्राप्त की और उनकी समस्याएं सुन अधिकारियों को उनके तत्काल निस्तारण के निर्देश भी दिए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष देवीदत्त शर्मा,खीम सिंह, मान सिंह, प्रकाश तिवारी, कैलाश, गिरीश चंद्र, रमेश सिंह, रमेश लखचौरा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UK-डेढ़ साल से लापता युवती सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मिली, परिजनों के सुपुर्द
UK-रुद्रपुर में दिनदहाड़े महिला के कानों से सोने के कुंडल झपटे -बाइक सवार बदमाश फरार