भीमताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई : 24 घंटे के भीतर काशीपुर से सकुशल बरामद किए गए तीन लापता नाबालिग
–परिजनों को सौंपे गए तीनों बच्चे, पुलिस की तत्परता और मानवीय प्रयासों की परिजनों ने की सराहना
नैनीताल। भीमताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से बिना बताए गए तीन नाबालिग बालकों को महज 24 घंटे के भीतर जनपद ऊधमसिंह नगर के काशीपुर से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद तीनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 16 नवंबर 2026 को गोरखपुर, भीमताल निवासी दिनेश सिंह थापा ने कोतवाली भीमताल में तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र अपने दो दोस्तों के साथ बिना बताए घर से कहीं चला गया है। सूचना पर भीमताल पुलिस ने मु0अ0सं0 48/26, धारा 140(3) बीएनएस के तहत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने गुमशुदा बालकों की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके क्रम में एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भवाली विनय सिंह कुँवर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने लगातार सुरागरसी-पतारसी, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए बालकों की तलाश शुरू की। पुलिस के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप 17 नवंबर 2026 को तीनों नाबालिग बालकों को काशीपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया।
आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। करीब 24 घंटे के भीतर बच्चों की सकुशल वापसी से परिजनों ने राहत की सांस ली और नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
- उ0नि0 अरविन्द कुमार
- कानि0 नरेन्द्र सिंह राणा
- कानि0 राहुल सिंह राणा
- कानि0 मनोज पंत
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : सब्जी के कारोबार की आड़ में कर रहा था स्मैक तस्करी -216 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
Uttarakhand-जमीन धोखाधड़ी मामले में पुलिस की लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त -15 दिन में दोबारा जांच के आदेश
वैश्विक संस्थानों में चयन महज संयोग नहीं, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम : डा. घनशाला
उत्तराखंड : काशीपुर रोड पर ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत -मामा गंभीर घायल