उत्तराखंड : सब्जी के कारोबार की आड़ में कर रहा था स्मैक तस्करी -216 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी। सब्जी के कारोबार की आड़ में स्मैक तस्करी कर रहे बुलंदशहर निवासी एक युवक को एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 216 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 64.80 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी हल्द्वानी की बड़ी मंडी में सब्जी का कारोबार करता था और बुलंदशहर से स्मैक खरीदकर यहां लाया था।
मंगलवार को बहुउद्देश्यीय भवन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री के मिशन ड्रग फ्री देवभूमि और ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह और सीओ हल्द्वानी लव शर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।
16 नवंबर को मंडी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी गेट के पास संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 216 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान सतीश कुमार (30) पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी ग्राम गालिबपुर, थाना डिबाई, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी हल्द्वानी की बड़ी मंडी में सब्जी का कारोबार करता है। उसने पूछताछ में बताया कि अधिक पैसा कमाने के लालच में वह अपने गांव के एक व्यक्ति के कहने पर बुलंदशहर से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी लाया था। आरोपी हिमाचल प्रदेश में भी एनडीपीएस के एक मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।
एसएसपी ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए दो हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, टीपी नगर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मनोज कुमार, एसओजी के हेड कांस्टेबल कुंदन कठायत, त्रिलोक रौतेला और कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा व भानू ओली शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-जमीन धोखाधड़ी मामले में पुलिस की लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त -15 दिन में दोबारा जांच के आदेश
भीमताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई : 24 घंटे के भीतर काशीपुर से सकुशल बरामद किए गए तीन लापता नाबालिग
वैश्विक संस्थानों में चयन महज संयोग नहीं, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम : डा. घनशाला
उत्तराखंड : काशीपुर रोड पर ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत -मामा गंभीर घायल