उत्तराखंड : बनबसा में 23 नवंबर से शुरू होगी सेना भर्ती रैली, 4,492 अभ्यर्थी दिखाएंगे दम
–जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक कर तैयारियों का लिया जायजा -अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश
चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक बनबसा स्थित मिलिट्री स्टेडियम में आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर भर्ती रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने चंपावत और पिथौरागढ़ जनपद के अभ्यर्थियों की सहभागिता तथा भर्ती के दौरान उनके लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 नवंबर को पिथौरागढ़ तहसील के अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के 834 अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। 24 नवंबर को मुनस्यारी, बंगापानी, थल, तेजम, गंगोलीहाट एवं गणाई गंगोली क्षेत्र के 949 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। वहीं, 25 नवंबर को कनालीछीना, बेरीनाग, धारचूला, डीडीहाट, पांखू एवं देवलथल क्षेत्र के 990 अभ्यर्थियों की भर्ती होगी।
26 नवंबर को चंपावत जनपद की चंपावत, पाटी एवं पूर्णागिरि तहसीलों के अग्निवीर जीडी श्रेणी के 988 अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल होंगे। इसके अलावा 27 नवंबर को लोहाघाट एवं बाराकोट तहसीलों के अग्निवीर जीडी तथा चंपावत और पिथौरागढ़ जनपद की सभी तहसीलों के अग्निवीर तकनीकी एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं और दसवीं पास) श्रेणियों के कुल 731 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे।
इस प्रकार पांच दिनों में कुल 4,492 अभ्यर्थी सेना भर्ती रैली में हिस्सा लेंगे। 28 एवं 29 नवंबर को अभ्यर्थियों के चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेजों से संबंधित प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सेना के अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, परिवहन, ठहरने, भोजन, साफ-सफाई और शौचालय सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती रैली में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से जिम्मेदारी निभाएं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड : शीतलहर से निपटने के लिए धामी सरकार अलर्ट -सभी जिलों में तैयारियों के निर्देश
uttarakhand-साइबर ठगों ने तीन लोगों के खातों से उड़ाए 4.06 लाख रुपये