उत्तराखंड : काशीपुर रोड पर ट्राला की टक्कर से बाइक सवार की मौत -मामा गंभीर घायल
रुद्रपुर। मंगलवार दोपहर काशीपुर रोड पर तेज रफ्तार 16 टायरा ट्राला ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन जिला चिकित्सालय पहुंच गए। पिता का शव देखकर पुत्र बेसुध हो गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय प्रताप कोली पुत्र गणेशी अपने मामा रामपाल के साथ बाइक संख्या UK 06 BM 8025 से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान काशीपुर रोड पर दो भारी वाहनों के बीच से निकलने के प्रयास में उनकी बाइक 16 टायरा ट्राला की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने प्रताप कोली को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पिता का शव देखकर उनका पुत्र बेसुध हो गया। मौके पर मौजूद समाजसेवी सुशील गाबा और दरोगा ने उसे संभालते हुए सांत्वना दी।
वहीं, हादसे के बाद ट्राला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



वैश्विक संस्थानों में चयन महज संयोग नहीं, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम : डा. घनशाला
उत्तराखंड में काल बनी रफ्तार -खाई में गिरीं बोलेरो और मैक्स, पांच की दर्दनाक मौत
710 दुग्ध समितियों के माध्यम से 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जनगणना-2027 का जागरूकता संदेश