बारिश बनी आफत : मुंबई-पुणे में लैंडस्लाइड का कहर –हाईवे प्रभावित, ट्रेनें-फ्लाइट्स पर भी ब्रेक
मुंबई। महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने मुंबई, नवी मुंबई और पुणे में हालात बिगाड़ दिए हैं। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव, तेज हवाएं और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन ने लोगों से बिना जरूरी काम के घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
पुणे-मुंबई कनेक्टिंग लिंक रोड पर टनल-2 के एग्जिट के पास भारी बारिश के बीच बड़ा भूस्खलन हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर सोमवार सुबह चार बजे से पुणे से मुंबई जाने वाले मार्ग पर यातायात डायवर्ट कर दिया गया। एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस मलबा हटाने और सड़क को जल्द चालू करने में जुटी है। हालांकि एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा खोल दिया गया है, लेकिन यात्रियों को फिलहाल यात्रा टालने की सलाह दी गई है।
नवी मुंबई नगर निगम ने आपदा की स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। बाढ़, पेड़ गिरने, भूस्खलन, सड़क जाम या किसी अन्य आपदा की स्थिति में नागरिक 022-27567060, 022-27567061 तथा टोल फ्री नंबर 1800222309 और 1800222310 पर संपर्क कर सकते हैं।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने बताया कि लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण राहत कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही मुंबई और पुणे के बीच यात्रा करें।
भारी बारिश का असर रेलवे और हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर ठाकुरवाड़ी के पास भूस्खलन के बाद कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं ने मौसम खराब होने के कारण मुंबई, पुणे और गोवा की कई उड़ानों में देरी की संभावना जताई है और यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांचने की सलाह दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर घटगढ़ के पास पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा, 12 घायल
रानीखेत में आग से स्कूटी जलकर राख, बाइक भी क्षतिग्रस्त
दुर्घटना अपडेट : नैनी-जागेश्वर में भीषण सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : पिता को विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल करने का पूरा अधिकार