दिल्ली के अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टर ने की आत्महत्या –सुसाइड नोट में प्रेम संबंध और शादी न होने का दर्द

खबर शेयर करें 👉

अस्पताल के कमरे में मिला शव, हाथ में कैनुला लगा था, पुलिस को 3 पन्नों का सुसाइड नोट और डायरी मिली

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सिविल लाइंस स्थित अरुणा आसफ अली अस्पताल में एक वरिष्ठ डॉक्टर की आत्महत्या से हड़कंप मच गया। एनेस्थीसिया विभाग में तैनात 35 वर्षीय डॉ. सिमरप्रीत सिंह आनंद रविवार सुबह अस्पताल के कमरे में मृत मिले। शुरुआती जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि उन्होंने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर जान दी। हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...3 लाख रुपये लेकर पड़ोसी युवक संग लापता हुई युवती, परिवार में मचा हड़कंप

पुलिस के अनुसार, पंजाब के लुधियाना निवासी डॉ. आनंद पिछले तीन वर्षों से अस्पताल में कार्यरत थे। वे 4-5 जुलाई की नाइट ड्यूटी पर थे। रविवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर सहकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तो डॉक्टर का शव मिला। उनके हाथ में कैनुला लगा हुआ था। कमरे से एक सिरिंज, खाली दवा की शीशियां, तीन पन्नों का सुसाइड नोट और एक डायरी बरामद की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मोतीनगर निवासी 16 वर्षीय छात्र ने गौला नदी में लगाई छलांग --घर से ड्राइंग का सामान लेने निकला था, SDRF ने बरामद किया शव

पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में एक महिला डॉक्टर के साथ उनके संबंधों का जिक्र है। नोट में लिखा गया है कि दोनों अलग-अलग जातियों से होने के कारण परिवार शादी के लिए तैयार नहीं थे, जिससे वे मानसिक रूप से बेहद परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाने की बात लिखी है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बारिश बनी आफत : मुंबई-पुणे में लैंडस्लाइड का कहर --हाईवे प्रभावित, ट्रेनें-फ्लाइट्स पर भी ब्रेक

शव को मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारण की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119