देहरादून सहित छह जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी-
मौसम विभाग ने देहरादून सहित छह जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 16 जून से तीन दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।
16 जून से तीन दिन तक उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
गुरुवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 17 को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।जबकि मैदानी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
18 व 19 को भी प्रदेश में बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अलर्ट के मद्देनजर लोगों को संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन और चट्टान गिरने, राजमार्गों में अवरोध, भू कटाव, निचले इलाकों में जलभराव, खुले में खड़े वाहनों को क्षति पहुंचने की संभावना जताई गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग
भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद