राजस्थान कांंग्रेस सरकार की तरह प्रत्येक राज्य को करनी चाहिए पुरानी पेंशन बहाली:-कर्नाटक
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा- राजस्थान की कांग्रेस सरकार की तरह प्रत्येक राज्य को पुरानी पेंशन बहाली लागू करनी चाहिए प्रैस को जारी एक बयान में कांंग्रेस के जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि राजस्थान की गहलोत सरकार ने जिस प्रकार से एक सकारात्मक एवं मजबूत कदम उठाते हुए कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल कर दी यह वास्तव में एक स्वागत योग्य कदम है।
उन्होंने कहा कि अन्य सभी राज्यों की सरकारों के लिए भी यह उदाहरण है और अन्य राज्यों को भी गहलोत सरकार से शिक्षा लेकर अपने अपने राज्य में पुरानी पेंशन लागू करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राजस्थान की गहलोत सरकार ने केन्द्र सरकार के भरोषे ना बैठ स्वयं पुरानी पेंशन लागू करने का जो निर्णय लिया वह काबिल ए तारीफ है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी सरकार के गठन के बाद प्राथमिकता के आधार पर नई सरकार को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करनी चाहिए।जिससे कि सभी कर्मचारियों को समानता का लाभ मिल सके।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

लक्ष्य स्पष्ट रखें, सफलता तय है : सौरभ बहुगुणा
उत्तराखंड…अंकिता भंडारी हत्याकांड : दोषियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत -10 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
उत्तराखंड…कॉर्बेट में वनकर्मियों पर मारपीट का आरोप –युवक पेट्रोल लेकर चौकी की छत पर चढ़ा, मचा हड़कंप
चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे