महिला कल्याण संस्था 12 व 13 मार्च को करेंगी, होलिकोत्सव का आयोजन-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 24 फरवरी। महिला कल्याण संस्था का महिला होलिकोत्सव का आयोजन पूर्व में 5 व 6 मार्च को आयोजित होना था । परन्तु अपरिहार्य कारण से अब बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय हुवा कि अब होलीकोत्सव आगामी 12 व 13 मार्च को नन्दा देवी मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा । पहले दिन 12 मार्च को स्कूली छात्राओं व प्रत्येक मोहल्ले की महिला टीमों मध्य प्रतियोगिता होगी । इसमें जो प्रथम, द्वितीय, तृतीय आएगा वह बाहर से आने वाली टीमो के साथ 13 मार्च को प्रतिभाग करेंगे।
दूसरे दिन 13 मार्च को महिला होलियारों द्वारा सिद्ध नोला मंदिर से सांस्कृतिक जलूस भी निकाला जाएगा जो सिद्ध नोला से नंदादेवी मन्दिर परिसर पहुचेगा जहां प्रतियोगिता आरम्भ होगी।इस बार भी नैनीताल भवाली बागेश्वर हलद्वानी रानीखेत दन्या आदि से टीमें अल्मोड़ा पहुँचेगी ।बैठक की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल व संचालन उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय सचिव पुष्पा सती द्वारा किया गया।बैठक में आशा कर्नाटक ,अनिता रावत ,दीपा सतीश जोशी ,सुनयना मेहरा ,मंजू जोशी ,सरला बिष्ट ,दीपा जोशी मंजू रावत ,राधिका जोशी ,ममता चौहान ,आशा पंत अंजू अग्रवाल ,अनुराधा अग्रवाल ,मंजू अग्रवाल रमा जोशी आदि उपस्थित रही।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी