कुंजनपुर वार्ड के रजनीश उप्रेती का सीडीएस में चयन, गंगोलीहाट क्षेत्र में खुशी की लहर

खबर शेयर करें 👉

कविता रावल
गंगोलीहाट नगर के कुंजनपुर वार्ड के निवासी रजनीश उप्रेती ने देश की प्रतिष्ठित सैन्य परीक्षा सी डी एस में सफलता हासिल कर गंगोलीहाट व उत्तराखंड का नाम रोशन किया है । उनका चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुवा है । रजनीश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विजडम स्कूल पिथौरागढ़ इंटर मीडिएट न्यू वियर शिवा स्कूल पिथौरागढ़ तथा स्नातक की डिग्री दिल्ली विश्व विद्यालय से गृहण की । बचपन से ही मेधावी रहे रजनीश का इससे पूर्व भी इंडियन पोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट पद पर चयन हो चुका है ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

वर्तमान में उप्रेती ने यूपीएससी की सीडीएस परीक्षा में देश में 12 वी रेंक हासिल की है । रजनीश के पिता गंगा दत्त उप्रेती जूनियर हाईस्कूल चोढियार में सहायक शिक्षक के पद पर माता प्रेमा उप्रेती गृहणी है । रजनीश का परिवार वर्तमान में पिथौरागढ़ के हनुमान मंदिर क्षेत्र में निवास करता है । उनकी इस उपलब्धि पर गंगोलीहाट के कई सामाजिक संगठनों सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी ब्यक्त की है ।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119