कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट के परिवार ने जंगलों की आग बुझाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

खबर शेयर करें 👉

भवाली। इन दिनों नैनीताल जनपद के जंगल आज से धधक रहे हैं। भवाली के आसपास के जंगलों में धधकते आग से निपटने के लिए कांग्रेस नेत्री खष्टी बिष्ट का पूरा परिवार आग बुझाने में जुटा हुआ है। खष्टी बिष्ट ने बताया कि दो दिनों से लगातार मैं और मेरा परिवार मेरे द्वारा लगाए गए बॉज, देवद्वार, उतीश, काफल को बचाने दिन-रात मशक्कत कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष उनके द्वारा पौधरोपण किया जाता है, जो कि अब पेड़ बन चुके हैं, उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम

उनके पूरे परिवार ने इस मूवी में अपना योगदान देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। वही इस नेक पहल से छोटे पौधे जलने से बच गए। उन्होंने बताया कि इन पौधों को उन्होंने बच्चों की तरह पाला है। इसलिए वह जंगलों की आग से डटकर सामना करने में जुटे हुए हैं। उनकी इस मुहिम के लिए स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119