रामनगर रिजॉर्ट कर्मी हल्दूचौड़ निवासी को लगा छत पर सफाई के दौरान लगा करंट, मौत
हल्द्वानी । ग्राम ढिकुली क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में सफाई करने के दौरान एक रिजॉर्ट को करंट लग गया करंट लगने से रिजॉर्ट कर्मी की मौत हो गई।मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। हल्दूचौड़ लालकुआं निवासी विवेक तिवारी पुत्र पूरन चन्द्र तिवारी उम्र 33 वर्ष ग्राम ढिकुली के एक रिजॉर्ट में काम करता था।रिजॉर्ट में रात में वह छत पर सफाई कर रहा था।इसी दौरान उसे करंट लग गया।
आनन फानन में रिजॉर्ट कर्मी को उपचार के लिये सरकारी अस्पताल ले जाया गया।जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयीं।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया है।उन्होंने बताया कि युवक की पिछले महीने ही शादी हुई थी।मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट