रानीखेत विधानसभा चुनाव 2022 बीजेपी दावेदारों की तैयारी शुरू
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में 2022 को लेकर भाजपा के संभावित दावेदारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है जिसमें विधानसभा क्षेत्र के भिकियासैंण में जिला पंचायत सदस्य व पूर्व ब्लाक प्रमुख ताड़ीखेत धन सिंह रावत ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाल कर अपनी दावेदारी जता दी है।
शुक्रवार को भिकियासैंण में धन सिंह रावत ने भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ पनपोला से जलनिगम परिसर तक जुलूस निकाल कर अपनी दावेदारी पेश कर दी है।
जल निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए रावत ने कहा 2022 में रानीखेत क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को विजई बनाने के लिए अभी से जुटना पड़ेगा जिसके लिए प्रदेश व केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश बसनाल,संदीप खुल्ले, गोविंद रावत, निर्मला शर्मा,संजय अग्रवाल,राज रौतेला, हिमांशु मावड़ी, कुबेर बिष्ट, नरेंद्र नेगी, गोविंद बिष्ट, यशपाल भंडारी, प्रहलाद सिंह, गिरीश सुनानी, विक्रम नेगी,नवीन रावत आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर