किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में रानीखेत का युवक गिरफ्तार
रुद्रपुर। किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपी को पुलिस ने गुरुवार शाम रानीखेत क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक ने 8 सितंबर 2024 को 16 वर्षीय बहन के गुमशदा होने पर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने बीती 6 जनवरी को रुद्रपुर से किशोरी की बरामदगी कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि ग्राम पांडे कोटा रानीखेत जिला अल्मोड़ा निवासी कुनाल कुमार पुत्र दिनेश चंद किशारी को बहल-फुसला कर अपने साथ ले गया था।
पुलिस ने किशोरी के बयानों के आधार पर मुकदमे में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि गुरुवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रानीखेत के ग्राम सुखोला के पास से आरोपी कुनाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में विवेचक गणेश पांडे, कुबेर सिंह और देवेन्द्र सिंह बजेठा शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बेटियों की दौड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह -श्रीपाल राणा ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
उत्तराखंड : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों के बीच त्रिशूल होटल पर प्रशासन का ताला -पूरा परिसर सील
उत्तराखंड : प्रसव के 24 घंटे बाद 22 वर्षीय विवाहिता की मौत -अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप