सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने चालान जारी होते ही उठाया राशन
हल्द्वानी। पूर्ति विभाग की ओर से चालान जारी होते ही सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने मंगलवार को राशन उठाना शुरू कर दिया है। पहले दिन छह दुकानदारों ने राशन उठाया। जल्द ही लोगों को राशन मिलना शुरू हो जाएगा। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर एक मई से हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी।
पहले दिन पूरी तरह कार्यबहिष्कार रहा, लेकिन मंगलवार को विभाग ने राशन उठाने के लिए आठ के चालान जारी कर दिए। चालान जारी होते ही छह दुकानदारों ने गोदाम से राशन उठा लिया। विभाग के मुताबिक बुधवार से चालान जारी करने में तेजी लाई जाएगी। जिससे जल्द दुकानों तक राशन पहुंच सके। पूर्ति निरीक्षक रवि सनवाल ने बताया कि राशन पहुंचते की उपभोक्ताओं को वितरण प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई