बारिश के कारण तीन ओवर के खेल के बाद आरसीबी बनाम सीएसके मैच रुका

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बेंगलुरु। बारिश के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच रोकना पड़ा। बारिश आने तक टॉस होने के बाद केवल तीन ओवर ही डाले गये थे। बारिश शुरू होने से पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आरसीबी के लिए विराट कोहली (नाबाद 19) और फाफ डुप्लेसी (नाबाद 12) ने बिना किसी नुकसान के 31 रन बना लिए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तर प्रदेश में दो बड़े सड़क हादसे -आठ लोगों की मौत, गंगा एक्सप्रेसवे पर थार के परखच्चे उड़े

मौसम विभाग ने शहर में भारी बारिश का पूर्वानुमान दिया था। यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है क्योंकि इससे प्लेऑफ का अंतिम स्थान तय होगा। बारिश के कारण अगर मैच नहीं होता है तो सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी। जहां तक मेजबान टीम की बात है तो सीएसके के नेट रन रेट से बेहतर करने और प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उन्हें 18 रन से मैच जीतना होगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119