उत्तराखंड : हनीट्रैप में फंसाकर कारोबारी से पांच करोड़ की वसूली का आरोप -दो करोड़ की संपत्ति भी हड़पी

खबर शेयर करें 👉

–आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप, महिला समेत छह नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। पहले नजदीकियां बढ़ाईं, फिर नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद इन्हें सार्वजनिक करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कथित तौर पर वसूली का खेल शुरू कर दिया। आरोप है कि हनीट्रैप में फंसाकर शहर के एक बड़े कारोबारी से करीब पांच करोड़ रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यम से वसूले गए। इतना ही नहीं, करीब दो करोड़ रुपये कीमत के चार प्लॉट, एक कार और एक स्कूटी भी हड़प ली गई। बदनामी के डर से कारोबारी लंबे समय तक आरोपितों की मांगें पूरी करता रहा। मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने महिला समेत छह नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामनगर में बाइक सवार दंपती पर बाघ का हमला -पत्नी को जंगल में घसीटने लगा बाघ, पति की बहादुरी से बची जान

लालकुआं क्षेत्र के मूल निवासी और वर्तमान में भोटियापड़ाव में रहने वाले कारोबारी सुभाष चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में ज्योति सिंह समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कारोबारी के मुताबिक, वर्ष 2015 में उनकी पहचान ज्योति सिंह से हुई थी। आरोप है कि महिला ने उन्हें अपने घर बुलाकर प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इसके बाद उनके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इन्हीं फोटो-वीडियो को परिवार और समाज में प्रसारित करने की धमकी देकर रुपये मांगने शुरू कर दिए। बदनामी के डर से वह आरोपितों की मांगें पूरी करते रहे।

तहरीर के अनुसार, कारोबारी ने वर्ष 2016 में 45 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद कुछ समय तक महिला ने संपर्क नहीं किया, लेकिन वर्ष 2022 में दोबारा फोन आने लगे और कथित वसूली का सिलसिला फिर शुरू हो गया। कारोबारी का आरोप है कि इस दौरान करीब दो करोड़ रुपये बाजार कीमत के चार प्लॉट अलग-अलग लोगों के नाम कराए गए। इनमें एक प्लॉट ज्योति सिंह, दो उसकी बेटी संस्कृति अग्रवाल और एक मोहम्मद मुश्ताक के नाम कराने का आरोप है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : सब्जी के कारोबार की आड़ में कर रहा था स्मैक तस्करी -216 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

कारोबारी ने बताया कि संपत्तियों की रजिस्ट्री और आरटीजीएस के माध्यम से लेनदेन दिखाकर बाद में नकदी वापस ले ली जाती थी। मकान खरीदने के नाम पर 30 लाख रुपये और दूसरी संपत्ति के नाम पर करीब 60 लाख रुपये तक वसूले गए। आरोप है कि छोटी-छोटी रकम पर भी प्रतिदिन 30 प्रतिशत ब्याज जोड़कर लाखों रुपये की मांग की जाती थी। रकम देने में असमर्थता जताने पर बदनाम करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती थी।

व्यापारी के मुताबिक, पांच नवंबर को ज्योति सिंह हाइडिल गेट क्षेत्र स्थित उनके भाई के घर पहुंची और रकम की मांग करने लगी। उन्होंने खराब तबीयत और आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए कुछ समय मांगा, लेकिन इसके बाद भी फोन और संदेशों के जरिए दबाव बनाया जाता रहा। चार लाख रुपये के एक चेक को लेकर भी विवाद होने की बात तहरीर में कही गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand-जमीन धोखाधड़ी मामले में पुलिस की लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त -15 दिन में दोबारा जांच के आदेश

छह नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि कारोबारी की तहरीर के आधार पर टनकपुर रोड हल्द्वानी निवासी मोहम्मद मुश्ताक पुत्र मोहम्मद अली हुसैन, गौजाजाली उत्तर निवासी ज्योति सिंह पुत्री राजेश सिंह, हल्द्वानी निवासी कृष्णा कुमार, विरक जी और सोमवती समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 34, 384, 387, 389 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक दीपक सिंह को सौंपी गई है। पुलिस तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119