डेंगू मरीज की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, -अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल में डेंगू के इलाज के लिए भर्ती हुए एक अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रूप से ग्वाला कोट निवासी जगदीश मेहरा हल्द्वानी में टैक्सी चलाने का काम करते थे। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जगदीश कि डेंगू रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। इसके बाद वह निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हुए थे।
परिजनों के मुताबिक दोपहर 2 बजे करीब सीनियर डॉक्टर मरीज को देखकर वापस चले गए। इसके बाद से कोई भी चिकित्सक देखने या मरीज को अटेंड करने के लिए नहीं पहुंचा। आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई और प्लाज्मा मंगाने के बाद भी मरीज को नहीं चढ़ाया गया। इसके साथ ही ड्यूटी पर मौजूद जूनियर डॉक्टर पर नशे में होने और परिजनों से दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया जा रहा है। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम