राइका बाढ़ेछीना में धूमधाम से मनाया गया प्रवेश उत्सव-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा-आज राजकीय कन्या इन्टर कालेज बाढ़ेछीना में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एस०एम०सी०अध्यक्ष, अभिभावक संघ अध्यक्ष सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।इस अवसर पर विद्यालय में नवीन प्रवेश लेने वाली समस्त छात्राओं का स्वागत किया गया तथा उन्हें उपहार भी दिए गये।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति पन्त ने सभी नये प्रवेशी छात्रों का स्वागत किया एवं सत्र के प्रारम्भ होने के उपलक्ष्य में सभी छात्रों व अध्यापको को सम्बोधित किया तथा शुभकामनायें दी।साथ ही सभी आये हुए अभिभावकों से निवेदन किया कि अधिक से अधिक बच्चो को विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करें।
इसके बाद शिक्षिकाओं के सहयोग से छात्राओं के लिए विशेष भोज का आयोजन भी किया गया।छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत भी प्रस्तुत किए गये।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति पन्त,शिप्रा बिष्ट,तनुप्रिया खुल्बे,हेमा पटवाल,अनीता बिष्ट, ममता भट्ट, प्रियंका,पुष्पा भट्ट सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रही।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-आरटीओ कार्यालय में चली गोली -लोहे की जाली चीरकर अलमारी में धंसी, मचा हड़कंप
uttarakhand-बागेश्वर में दर्दनाक हादसा : कार गहरी खाई में गिरी, युवक की मौत, दूसरा गंभीर