आंगनबाड़ी केंद्र में की गई गोद भराई की रस्म, गर्भवती को दिया पौष्टिक आहार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ। आंगनबाड़ी केंद्र एंचोली सेकेंड में गोद भराई कार्यक्रम किया गया। मंगल गीत गाए गए और गर्भवती माता सुमित्रा देवी को पौष्टिक आहार दिया गया। गोद भराई कार्यक्रम की अध्यक्षता सुपरवाइजर रेखा सौन ने करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम सरकार की योजना अंतर्गत किया जाता है इसमें गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी जाती है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी


उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र से गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार जैसे अंडा, चना आदि दिया गया। कार्यक्रम में आगनबाड़ी कार्यकर्ती मीना पांडे ने गर्भावस्था के दौरान सावधानियां बरतने के उपाय बताएं। कार्यक्रम आभा जोशी, माधवी वल्दिया, हेमा, भावना, गंगा, सावित्री देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119