जागरण के दौरान छत की रेलिंग गिरी, 13 घायल
काशीपुर। माता के जागरण के दौरान एक मकान की छत की रेलिंग गिरने से दो साल के बच्चे सहित 13 लोग घायल हो गये, जिनमें से 5 महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक आईटीआई थाना क्षेत्रांर्गत ग्राम खड़कपुर देवीपुरा में एक मकान में माता का जागरण चल रहा था। जागरण के दौरान लोग अशोक पुत्र नारायण सिंह के मकान की छत पर बैठे थे। गुरुवार की प्रात: करीब 5:30 बजे जागरण समाप्त के होने के बाद प्रसाद वितरण हो रहा था तो अचानक छत की रेलिंग टूट गई।
घटना में सुल्तानपुर पट्टी निवासी मिथिलेश (35) पत्नी सुनील कुमार, चांदपुर, बिजनौर निवासी स्वाति (20) पुत्री नरेश, नन्हीं (40) पत्नी नरेश, रामनगर निवासी रुकमन (35) पत्नी काले, मंजू (43) पत्नी चंद्रपाल, काशीपुर सुभाष नगर निवासी किरन (42) पत्नी राकेश, जोया निवासी रचना (45) पत्नी महेश, ग्राम खड़कपुर निवासी अनु (20) पुत्री देवदत्त, प्रेमवती (45) पत्नी देवदत्त, पूजा (25) पत्नी विकास, प्रतापपुर निवासी प्रियंका (27) पत्नी मनोज, मनोज के दो वर्षीय पुत्र तरुण व आवास विकास निवासी काजल (24) पुत्री राकेश घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में मिथिलेश, स्वाति, रुकमन, किरन व मंजू की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आज सुबह जागरण के दौरान छत की रेलिंग टूटने से एक बच्चे समेत 13 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को सरकारी अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग