मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित
हल्द्वानी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी जिले में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अंदेशा जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पर्वतीय जिलों में बारिश के चलते जिले में नदियों, नालों, गधेरों का जलस्तर बढ़ा हुआ है जिस कारण से जलप्रवाह होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए बच्चों के सुरक्षा के मद्देनजर डीएम वंदना सिंह ने नैनीताल जिले के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व आंगनवाडी केंद्रों में शुक्रवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश में डीएम ने कहा कि विचलन की दशा में सम्बंधित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



NH-109 पर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को उड़ाया, दोनों की हालत नाजुक