कोसी नदी में मिला एक युवक का सड़ा गला शव, पुलिस जांच में जुटी
रामनगर के ग्राम सुंदरखाल क्षेत्र के पास कोसी नदी में सोमवार की सुबह एक युवक का सड़ा गला शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व मोहान क्षेत्र में स्थित कोसी नदी में एक युवक द्वारा छलांग लगाई गई थी यह शव इसी युवक का है फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामले में जानकारी देते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि सोमवार सुबह को ग्राम डांग पोस्ट जाख तहसील सल्ट जिला अल्मोड़ा निवासी महिपाल सिंह पुत्र खुशाल सिंह 31 साल के रूप में हुई है।जो शव बरामद हुआ है वह करीब 3 दिन पुराना है और शव पूरी तरह सडा और गला हुआ है।उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व जिन लोगों द्वारा इस युवक को मोहान क्षेत्र में नदी में कूदते हुए देखा गया था।उन लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।उन्होंने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएंगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK..ड्यूटी पर जा रहे सिडकुल कर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
UK ब्रेकिंग: भवाली में शराब की दुकान पर प्रशासन का छापा -ओवररेटिंग पकड़ी, रेट लिस्ट नदारद, निर्धारित कीमत से ज्यादा में शराब बेचने पर मचा हड़कंप