थर्ड PRC लागू नहीं होने पर BSNL कर्मचारियों का फूटा गुस्सा -स्थापना दिवस पर किया विरोध प्रदर्शन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। तृतीय वेतनमान पुनरीक्षण (थर्ड PRC) लागू करने की मांग को लेकर बीएसएनएल कर्मचारियों और अधिकारियों ने बुधवार को दूरभाष केंद्र हल्द्वानी परिसर में धरना-प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। 1 अक्टूबर को बीएसएनएल स्थापना दिवस के मौके पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार और प्रबंधन से थर्ड PRC तत्काल लागू करने की मांग उठाई।

All Unions and Associations of BSNL (AUAB) के आह्वान पर विभिन्न यूनियनों और एसोसिएशनों से जुड़े कार्यपालक (Executive) एवं गैर-कार्यपालक (Non-Executive) कर्मचारियों और अधिकारियों ने लंच आवर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से थर्ड पे रिवीजन कमेटी का लाभ नहीं मिलने से कर्मचारियों और अधिकारियों में नाराजगी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुंहबोली बहन बनाकर लिए मकान के कागजात-उसी संपत्ति को 2.58 करोड़ में बेचने का आरोप

वक्ताओं ने कहा कि सरकार और बीएसएनएल प्रबंधन को कर्मचारियों एवं अधिकारियों की लंबित मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने एकजुट होकर “थर्ड PRC लागू करो” के नारे लगाए और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk...हल्दूचौड़ में डंपर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर -पिता घायल, बेटी की मौके पर मौत

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि थर्ड PRC लागू होने तक संगठन अपनी मांग को लेकर लोकतांत्रिक और संगठित तरीके से संघर्ष जारी रखेगा।

इस दौरान AUAB से AITEEA महासचिव मनोज सिंह, संचार निगम एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन परिमंडलीय अध्यक्ष जी.एस. कार्की, जिला अध्यक्ष अनूप गोस्वामी तथा BSNL EU जिला सचिव राजेश रावत समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-घर में अकेली थी महिला, फंदे से लटका मिला शव -मनिहारगोठ में मची सनसनी

प्रदर्शन में राजेश मुरारी, बलवंत मेहता, नरेंद्र बिष्ट, विजय बिनवाल, पंकज बिनवाल, श्रीराम गौड़, हेम त्रिपाठी, कुलदीप गुसाईं, वीरेंद्र जायसवाल और पीके वर्मा सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119