ट्रेन में महिला यात्री के बैग से एक लाख रुपये चोरी
हल्द्वानी। मुरादाबाद से ऊधमसिंह नगर जाने को ट्रेन में बैठी महिला यात्री के बैग से एक लाख रुपये की नगदी चोरी हो गई। महिला की तहरीर पर काठगोदाम जीआरपी के केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में महिला ने आरोपियों को पहचान लेने की बात कही है। मुरादाबाद के कटघर स्थित आदर्शनगर निवासी ममता रानी ने दी तहरीर में बताया कि 15 अक्तूबर की सुबह वह कटघर मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से गुलरभोज जाने को ट्रेन में बैठी।
पीपल साना स्टेशन से कुछ लोग उनके कोच में चढ़े और सीट पर बैठ गए। दो लोगों के मना करने के बाद भी उनका बैग ऊपर रख दिया गया। ट्रेन जब काशीपुर स्टेशन पहुंची तो ऊपर की बर्थ पर बैठे दो लोग और नीचे बैठे दो लोग ट्रेन से उतर गए। कुछ देर बाद बैग चेक किया तो उसके अंदर रखे पर्स से एक लाख रुपये की नगदी चोरी हो गई थी। जीआरपी थाना काठगोदाम एसओ नरेश कोहली ने बताया महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा
उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे