जागेश्वर क्षेत्र की चार सड़कों के सुधारीकरण को स्वीकृत हुए 55 करोड़ रूपये : महरा
गणेश पाण्डेय, दन्यां
प्रदेश सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर लोगों को इन योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास करना चाहिए। जागेश्वर क्षेत्र की चार सड़काें के सुधारीकरण के लिए केंद्र सरकार द्वारा 55 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह बात जागेश्वर क्षेत्र के विधायक मोहन सिंह महरा ने विकास खंड धौलादेवी के अन्तर्गत ग्राम पोखरी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने पोखरी गांव के विकास के लिए विधायक निधि से दो लाख रूपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने गांव में बैठक के दौरान ही अनेक समस्याओं का निराकरण किया। विधायक महरा ने लोगों को प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। बैठक में बीडीसी सदस्य पूजा गैड़ा, दिनेश गैड़ा, हरीश सिंह, राम सिंह गैड़ा, नैन राम, हनुमान सिंह, जगदीश राम, श्याम राम, कुंदन सिंह, गुड्डू पांडे, अमर सिंह, गणेश सिंह सहित अनेक लोगों ने अपने अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखी। बैठक का संचालन दिनेश गैड़ा ने किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसिक रूप से परेशान युवक ने लगाई फांसी
उत्तराखंड…नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद -डीएम ने जारी किए आदेश
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज