ब्रेकिंग… खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, चालक की मौत
सड़क किनारे खड़े ट्रक में कैंटर जा टकराया, जिससे चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे शव विच्छेदन के लिये काशीपुर भेज दिया है।
दोराहा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि केलाखेड़ा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में खटीमा की ओर से आ रहा कैंटर टकरा गया। दुघर्टना में कैंटर चालक धु्रव उम्र 38 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी।
हालांकि दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से वाहन चालक को सीएचसी बाजपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक परिवार को दे दी है। पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर उसे मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी