गणाई बनकोट सड़क सुधारीकरण व डामरीकरण के लिए 8 करोड रुपए हुए स्वीकृत-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
बहुप्रतीक्षित सड़क गणाई बनकोट मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं हॉटमिक्स की टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है । विधायक मीना गंगोला ने बताया कि 8 करोड़ की लागत से उक्त सड़क का सुधारीकरण व डामरीकरण होगा ।
विधायक ने बताया कि उनके प्रयासों से राज्य योजना के अंतर्गत 13 किमी. गणाई-बनकोट मोटर मार्ग की टेंडर प्रक्रिया आरम्भ हो गयी है।साथ ही किमी1 से किमी 5 जिसकी लागत 2 करोड़ 84 लाख रुपए है 5 किमी सड़क के सुधारीकरण एवं हॉटमिक्स के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। उक्त सड़क के सुधारीकरण व डामरीकरण की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक मीना गंगोला का आभार व्यक्त किया है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…अल्मोड़ा पुलिस का साइबर अपराधियों पर बड़ा प्रहार —झारखंड-राजस्थान से दो अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार
नैनीताल: दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भवाली में कांग्रेस का प्रदर्शन -केंद्र सरकार का पुतला फूंका
हल्द्वानी : यातायात नगर पहुंचकर महापौर ने परखी जमीनी हकीकत -अव्यवस्थाओं पर जताई सख्ती
उत्तराखंड…पूर्व सैनिक की मौत मामले में पत्नी की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल –श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण