बैंक अधिकारी बताकर ग्रामीण के खाते से उड़ाए 93 हजार रुपये
सहसपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठग ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर ग्रामीण के खाते से 93 हजार रुपये उड़ा लिए। ठग ने ग्रामीण को फोन पर एक मैसेज के माध्यम से लिंक भेजा। इसे क्लिक करते ही उसके खाते से 93 हजार रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर हो गए। मेहनत की कमाई लुट जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में देहरादून के बदरखान शेरपुर निवासी शिमला बाईपास ने बताया कि बीती 21 मार्च को अज्ञात व्यक्ति का उनके मोबाइल फोन पर मैसेज आया। इसमें उसने अपने आपको बैंक का अधिकारी बताया। कहा कि अपने बैंक एकाउंट को यदि बंद नहीं करना है और चालू रखना है तो वह उनके फोन पर एक लिंक भेज रहा है। इसको तत्काल क्लिक करना है। आरोपी को वास्तविक बैंक अधिकारी समझकर अपने खाते को बचाने के लिए भेजे गये लिंक को क्लिक कर दिया। इसके क्लिक करते ही साइबर ठग ने उसके खाते से 93 हजार की धनराशि उड़ा डाली। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार त्यागी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन