उत्तराखंड : छात्रसंघ चुनाव में अराजकता पर पुलिस का शिकंजा -नशे में मिले पांच छात्र हिरासत में

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव के दौरान अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार देर रात पुलिस ने अभियान चलाकर नैनीताल रोड से पांच युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी युवक कॉलेज के छात्र हैं और शराब के नशे में पाए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-निवेश के नाम पर साढ़े 43 लाख की ठगी -तीन दोषियों को एक-एक साल की सजा

पुलिस पांचों छात्रों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंची, जहां उन्हें हवालात में रखा गया। पांचों छात्रों ने पूरी रात हवालात में बिताई। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ऑपरेशन प्रहार में हल्दूचौड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई -लंबे समय से फरार दो वारंटी गिरफ्तार

कोतवाल विजय कुमार मेहता ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी युवक कॉलेज के छात्र हैं और छात्रसंघ चुनाव में अपने संभावित प्रत्याशी के समर्थक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uk...मोतीनगर में एक और दुर्घटना, तिराहे का कट फिर बना हादसे का स्पॉट ---तेज टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार, दो वाहन क्षतिग्रस्त

पुलिस ने छात्रों को भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की सख्त चेतावनी दी और इसके बाद उन्हें छोड़ दिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119