दुःखद…500 मीटर गहरी खाई में गिरी दिल्ली नंबर की कार, पांच की मौत

खबर शेयर करें 👉

कोटाबाग ब्लॉक में बाघनी पुल के पास एक दिल्ली के नंबर की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है।

देवीपुरा-सौड़ रोड में बाघनी के समीप बीती देर रात सैलानियों की कार के गहरी खाई में गिरने से कार में सवार पांच लोगों की मौत की सूचना है। हादसे की खबर शनिवार की दोपहर सवा दो बजे प्रशासन को मिली।

जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। हादसे में मारे गए लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि खाई में गिरा वाहन दिल्ली नंबर का है और हादसा बीती देर रात हुआ है। बताया कि अधिकारियों के घटना स्थल पर पहुंचने और रैस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि हादसे में मारे गए लोग कौन हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119