दुखद खबर–सेना की भर्ती में असफल रहे युवक ने की आत्महत्या-

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जानकारी के अनुसार कपकोट थाना अंतर्गत फरसाली मल्ला देश निवासी 21 वर्षीय कमलेश गोस्वामी पुत्र हरीश गिरी गोस्वामी लंबे समय से सेना की तैयारी कर रहा था। विगत माह सरकार द्वारा अग्निवीर के पद निकलने पर उसने अग्निवीर की तैयारी की थी। सोमवार को अग्निवीर का रिजल्ट आने पर उसे सफलता नहीं मिली। जिससे निराश होकर युवक ने सल्फाश खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकारी मिलते ही उन्होंने उसे कपकोट चिकित्सालय पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


बता दें कि एनसीसी सी प्रमाण पत्र होने बाबजूद भी कमलेश का सेना के अग्निबीर भर्ती में चयन नही हो पाया। जबकि पूर्व में कमलेश सेना भर्ती में रिटन तक पहुंचा हुआ था। कमलेश ने मौत को गले लगाने से पहले अपनी आप बीती सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की। जब तक उसके परिजनों को जानकारी मिली तब तक वह विषाक्त पदार्थ का सेवन कर चुका था। जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119