ग्राफिक एरा भीमताल एनएसएस के दो छात्रों का राष्ट्रीय एकीकरण शिविर को चयन

खबर शेयर करें 👉

भीमताल ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के दो छात्रों का राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए चयनित हुये हैं। ये छात्र कुमाऊँ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में भाग लेंगे। जो कि 3 मार्च- 2025 से 9, मार्च-2025 तक बेहरमपुर यूनिवर्सिटी, ओडिशा में आयोजित होगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रुद्रपुर में साइबर ठगों का तांडव -दो लोगों के खातों से उड़ाए 3.65 लाख रुपये

उत्तराखण्ड से कुल छः छात्र चयनित हुए हैं जिनमें से कुमाऊँ क्षेत्र एक छात्र और छात्रा का चयन हुआ है जो कि ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के छात्र हैं। इनमेंएक छात्र सुमित शर्मा बी०सी०ए० चतुर्थ सेमेस्टर एवं छात्रा निकिता पड़लिया बी०बी०ए० षष्टम सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं। इस प्रतिष्ठित शिविर में वे सांस्कृतिक गतिविधियों, नुक्कड़ नाटक, एक्सटेम्पोर, वाद-विवाद, पोस्टर मेकिंग, लोग संगीत एवं नृत्य, और क्विज जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जहाँ पर वे अपनी प्रतिभा और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के निदेशक कर्नल अनिल कुमार नायर (से०नि०), डॉ० संदीप बुधानी पूर्व एनएसएस प्रोग्राम आफिसर एवं डॉ० जगमोहन सिंह नेगी जनपद कोआडिनेटर राष्ट्रीय सेवा योजना नैनीताल द्वारा उक्त छात्रों के चयन होने पर खुशी जाहिर करते हुये इन छात्रों को ढेरों शुभकामनाएँ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है। उक्त छात्रों के चयन प्रक्रिया का संम्पूर्ण समन्वय डॉ० अमित मित्तल एवं डॉ० संतोषी सेनगुप्ता द्वारा किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119