मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अन्तर्गत दो बच्चो का चयन-
भिकियासैण। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अन्तर्गत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल के दो बच्चो का चयन हुआ है, जिसमें 8 से 9 वय वर्ग(बालक) में कार्तिक रावत और 9 से 10 वय वर्ग में पूजा रावत(बालिका) का चयन हुआ है, इन दोनो बच्चो के चयन पर ग्राम प्रधान हेमा देवी सहित सभी क्षेत्र वासियों ने खुशी जाहिर की है,उन्होंने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक और क्रीड़ा प्रभारी नागेन्द्र सिंह चौहान के प्रयासो की सराहना करते हुए बच्चो को हार्दिक बधाई दी।
इसी के साथ ही विद्यालय परिवार के शिक्षक सुनील मनराल,निधि बिष्ट और वत्सला चौहान ने भी बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।इसके साथ-साथ सामुदायिक सहयोगियो डाक्टर जीवन सिंह,बन्टी चौधरी ने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल की ओर से शैक्षिक संवर्धन एवं उन्नयन की दिशा में किए जा रहे प्रयासो पर खुशी जाहिर की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार