श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी के पात्रों का चयन-
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता कमेटी के उपाध्यक्ष विजय शाह की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य पात्रों का चयन किया गया। अजय रावल राम,जितेंद्र रावल सीता,लोकेश पंडा लक्ष्मण,पारस धानिक भरत व यशपाल बिष्ट शत्रुघ्न का चयन किया गया। रामलीला की तालीम सायं 7 बजे से 9 बजे तक जे बी एस जी नर्सरी एंड पब्लिक स्कूल में की जा रही है।

रामलीला का मंचन हर वर्ष की तरह नवरात्रि में विश्व प्रसिद्ध माँ हाटकाली मंदिर परिसर में होगा। इस वर्ष कमेटी द्वारा रामलीला का भव्य आयोजन करने के लिए तैयारी जोर शोर से की जा रही है। तालीम निदेशक सूबेदार शंकर रावल,सह निदेशक किशन उप्रेती,वरिष्ठ रंगकर्मी कैलाश सिंह की उपस्थिति में हो रही हैं। वही हारमोनियम वादक श्यामाचरण उप्रेती व तबले में विशाल मिरासी संगत दे रहे है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे
मानसून का कहर : उत्तर और पूर्वी भारत में 17 की मौत, जम्मू-कश्मीर सबसे ज्यादा प्रभावित, कई राज्यों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड…’ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी कामयाबी, 908 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार