वरिष्ठ अधिवक्ता एड. आरपी सिंह बने कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ, प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट आर०पी०सिंह को कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। यह घोषणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा द्वारा किच्छा में एक कार्यक्रम के दौरान की गयी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिला बार एसोसिऐशन उधम सिंह नगर के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट आर०पी० सिंह लगातार कांग्रेस के विधि सम्बन्धित कार्यों में लगन के साथ पार्टी को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं तथा कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा माननीय सोनिया गांधी जी एवं पूर्व अध्यक्ष माननीय राहुल गाँधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, उत्तराखण्ड प्रभारी मा० देवेन्द्र यादव जी के हाथों को मजबूत करने में अपना सहयोग देते रहेंगे एवं अपने क्रियाकलापों से उत्तराखण्ड व आस-पास के क्षेत्रों में व अधिवक्ताओं के बीच में कांग्रेस के हित में कार्य कर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगें। इस दौरान एडवोकेट आर०पी० सिंह ने अपने मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष विधि कांग्रेस उमेश जोशी तथा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ०गणेश उपाध्याय सहित अन्य सभी वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी