जूनियर से गाली गलौच करने पर सीनियर एमबीबीएस का छात्र हॉस्टल से निष्कासित
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2023 बैच के एक छात्र को मंगलवार को हॉस्टल की मैस में जूनियर छात्र के साथ गाली-गलौच करने पर हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। छात्रावास के मुख्य अधीक्षक डॉ. आरजी नौटियाल ने बताया कि सीनियर छात्र द्वारा अपने जूनियर से गाली-गलौच करना रैगिंग की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि आरोपी छात्र ने तुरंत हॉस्टल खाली नहीं किया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार एंटी रैगिंग कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। इससे पूर्व मार्च में फेयरवेल पार्टी में सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच विवाद के चलते पांच छात्रों को भी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया था।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-अंकिता भंडारी हत्याकांड : तीनों दोषियों को हाईकोर्ट से झटका -जमानत याचिकाएं खारिज
uttarakhand-बाड़ेछीना में तेंदुए का आतंक -ग्रामीण पर हमला, स्कूटी सवार का 50 मीटर तक किया पीछा