जुर्माना जमा करने नहीं आए सीनियर मेडिकल छात्र, एक छात्र को किया था छह माह के लिए कॉलेज व हॉस्टल से बाहर
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में जूनियर छात्रों की रैगिंग के मामले में सोमवार को अंतिम दिन कोई भी सीनियर छात्र जुर्माना भरने नहीं आया। 25 मार्च को 2021 बैच के तीन छात्रों ने मेडिकल कॉलेज की मेस में शाम के नाश्ते के समय 2022 बैच के छात्रों की रैगिंग ली। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए 27 मार्च को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक कर मामले में एक छात्र को छह माह के लिए कॉलेज व हॉस्टल से बाहर कर दिया था। वहीं दो अन्य सीनियर छात्रों को 1-1 माह के लिए कॉलेज व हॉस्टल से बाहर किया। इन्हीं तीनों छात्रों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।
इन छात्रों से 3 अप्रैल तक जुर्माने को जमा करने को कहा गया था। वहीं इनके परिजनों को नोटिस देकर कॉलेज बुलाया गया था। सोमवार को जुर्माना जमा करने का अंतिम दिन था, लेकिन न तो जुर्माना जमा किया गया और न ही छात्रों के परिजन ही कॉलेज पहुंचे। मामले में कॉलेज प्रबंधन आगे की कार्रवाई की तैयारी में है। इसमें जुर्माने की राशि बढ़ाने के साथ ही कॉलेज व हॉस्टल से बाहर करने की अवधि को बढ़ाया जा सकता है। मामले में प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग