जागेश्वर की समस्याओं को लेकर डीएम को भेजा ज्ञापन
अल्मोड़ा। विभिन्न मांगों को लेकर जागेश्वर विकास संघर्ष समिति ने तहसीलदार भनोली के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि जागेश्वर में मास्टर प्लान लागू करने से पहले उसके लिए प्रशासन की ओर से महापंचायत की जाए, जिसमें पुजारीगण और जागेश्वर के आम लोगों और व्यापारियों की राय ली जाय।
जागेश्वर में नेटवर्क की समस्या को देखते हुए प्रबंधन समिति वाईफाई लगाए, जिससे यात्रियों और पुजारियों को सुविधा मिल सके, पुजारियों की समस्याओं के समाधान के लिए बैठक की जाय। एटीएम मशीन लगाई जाए, स्वास्थ्य सुविधाओं का समाधान करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में गोविंद प्रसाद, दिनेश पांडे, गोपाल भट्ट, संदीप भट्ट, रवि भट्ट, रोशन लाल शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग